Movie prime
PMC_Hospital

Sonia Gandhi Autobiography 'Belonging': सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging' का विमोचन; विकास सिंह बोले-'पद से बड़ा त्याग और नैतिकता का मूल्य'

 युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने साझा की तस्वीर, कहा-त्याग और पारिवारिक संवेदनाओं का ऐतिहासिक दस्तावेज है यह पुस्तक; 2004 में पीएम पद न स्वीकारने के निर्णय का पुस्तक में उल्लेख; राहुल और प्रियंका गांधी नहीं चाहते थे कि सोनिया बनें प्रधानमंत्री

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को आधिकारिक रूप से प्रकाशित हो गई है। इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपने व्यक्तिगत जीवन, इटली से भारत तक के राजनीतिक सफर, पारिवारिक संघर्षों और भारतीय राजनीति के कई ऐतिहासिक और संवेदनशील मोड़ों से जुड़े अपने अनकहे अनुभवों को बेहद बेबाकी से साझा किया है।

Ad
Ad


2004 में पीएम पद न स्वीकारने के फैसले से उठा पर्दा


आत्मकथा की सबसे बड़ी खासियतों में से एक वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के बाद का घटनाक्रम है। सोनिया गांधी ने पुस्तक में खुलासा किया है कि उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने का ऐतिहासिक निर्णय क्यों लिया था।
उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि उस वक्त उनके पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी उनके प्रधानमंत्री बनने के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे। पूर्व में दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की नृशंस हत्या का गहरा आघात झेल चुके परिवार के लिए यह फैसला सुरक्षा और संवेदनाओं से जुड़ा था, जिसने सोनिया गांधी के इस अप्रत्याशित निर्णय पर गहरा प्रभाव डाला।
विकास सिंह बोले-'सत्ता से ऊपर सिद्धांतों को प्राथमिकता देना मिसाल'
सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री, अधिवक्ता एवं युवा कांग्रेस वाराणसी के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने सोनिया गांधी की आत्मकथा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए इसे भारतीय राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय बताया।


विकास सिंह ने कहा भारतीय राजनीति के इतिहास में सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पद को ठुकराना त्याग और नैतिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। सत्ता और पद की सर्वोच्च आकांक्षा से ऊपर उठकर अपने सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों और परिवार की भावनाओं को प्राथमिकता देना सार्वजनिक जीवन में एक दुर्लभ मिसाल है। यह पुस्तक महज एक राजनेता की आत्मकथा नहीं, बल्कि संघर्ष, असीम त्याग और भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण दौर को समझने का जीवंत दस्तावेज है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए अध्ययन का विषय

अधिवक्ता विकास सिंह ने आगे कहा कि सोनिया गांधी का जीवन और उनका लंबा राजनीतिक सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए अध्ययन का विषय रहेगा। इस पुस्तक के जरिए आम पाठकों और राजनीतिक विश्लेषकों को उनके जीवन के उन अनकहे और बेहद निजी पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा, जो अब तक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा नहीं बन सके थे।