काशी विश्वनाथ धाम में ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’: CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचे वाराणसी
त्रयंबकेश्वर हॉल में सोमनाथ पार्थिव ज्योतिर्लिंग का होगा जलाभिषेक, मुख्यमंत्री पढ़ेंगे संकल्प पाठ
वाराणसी: धर्म की नगरी काशी में सोमवार को आध्यात्मिक समागम का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के विशाल परिसर में आयोजित ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत करने वाराणसी पहुँच गए है। दोनों दिग्गजों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और लोक कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजन-अर्चन करेंगे।


बाबा की भोग आरती में होंगे शामिल
निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। दोनों ने बाबा विश्वनाथ की भव्य भोग आरती (समय सुबह 11:15 से दोपहर 12:20 बजे) में हिस्सा लेंगे।
मुख्य कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट व्यतीत करेंगे। यहाँ विद्वान अर्चकों की देखरेख में उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन संपन्न करवाया जायेगा। विधि-विधान से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगे।

सोमनाथ की प्रतिकृति का जलाभिषेक
धाम के त्रयंबकेश्वर हॉल में 'श्रीसोमनाथ संकल्प पूजन' का मुख्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम की खास बात BHU के छात्रों द्वारा तैयार की गई सोमनाथ मंदिर की भव्य प्रतिकृति और पार्थिव ज्योतिर्लिंग है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने इस पार्थिव ज्योतिर्लिंग की स्थापना कर जलाभिषेक किया और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सोमनाथ संकल्प' का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री के पीछे वहां उपस्थित सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संकल्प का अनुच्चारण करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस पावन अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और मेयर अशोक तिवारी सहित क्षेत्रीय विधायक व भारी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहेंगे।
पूजन और संकल्प कार्यक्रम संपन्न करने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, जहाँ से वे लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
