Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी के सिद्धगिरी बाग में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दो मजदूर दबे-एक की मौत, दूसरा गंभीर

BHU ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मजदूर दिनेश ने तोड़ा दम, निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप
 

Ad

 
laxa news
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर।  वाराणसी के सिद्धगिरी बाग इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Ad
Ad

घटना सिद्धगिरी बाग क्षेत्र की है, जहां मजदूर छज्जे के नीचे काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां मजदूर दिनेश (38 वर्ष) की मौत की पुष्टि हुई।

Ad

मृतक दिनेश मूल रूप से मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवा रोड स्थित डेडवा गांव का निवासी था। वह तीन भाई–बहनों में सबसे बड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छज्जा गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

Ad

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के विपरीत चल रहा था और सुरक्षा उपायों की अनदेखी की गई। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि भवन में लग्जरी होटल का निर्माण हो रहा है, जिसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इस हादसे ने एक बार फिर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थलों की नियमित जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बिल्डर व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।