Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी हाईवे पर धूं-धूं कर जली दुकान, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बचीं अन्य दुकानें

वाराणसी: जंसा में फर्नीचर व दोना-पत्तल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Ad

 
गोदाम में लगी आग
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर हाईवे स्थित भगवत बजाज एजेंसी के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ दोपहर करीब दो बजे एक फर्नीचर सह दोना-पत्तल बनाने वाली दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा कच्चा माल व तैयार सामान जलकर खाक हो गया।

Ad
Ad

दुकान संचालक राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी फर्नीचर की दुकान में ही दोना-पत्तल बनाने की दो मशीनें लगी हुई हैं। सोमवार दोपहर उनका बेटा मशीन पर काम कर रहा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकलने लगी। आग को तेजी से फैलता देख वह तुरंत जान बचाकर बाहर भागा और डायल-112 व दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

Ad

सूचना मिलते ही जंसा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग को समय रहते रोक लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें इसकी चपेट में आने से बच गईं। इस अग्निकांड में दोना-पत्तल बनाने वाली मशीनें, तैयार माल, कच्चा माल और दुकान में रखा अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया है। संचालक के अनुसार, हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोग बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना है। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Ad