Movie prime
PMC_Hospital

शिवपुर रामलीला: दशरथ की सभा और कैकेयी के कोप भवन का मार्मिक मंचन

राम के राज्याभिषेक पर दशरथ और वशिष्ठ का संवाद

Ad

 
Varanasi Ramleela
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी की रामलीला अपनी भव्यता और भावपूर्ण मंचन के लिए जानी जाती है। रविवार को शिवपुर में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ की सभा और कैकेयी के कोप भवन प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया।
सभा में दशरथ, गुरु वशिष्ठ, मंत्रियों और अधिकारियों के साथ राम के राज्याभिषेक पर विचार करते दिखे। दशरथ और वशिष्ठ ने राम को युवराज बनाने का निर्णय लिया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इसी क्रम में माता कैकेयी के कोप भवन प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंथरा के बहकावे में आई कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे—भरत को अयोध्या का राज और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास। दशरथ और कैकेयी के बीच हुए मार्मिक संवाद और कैकेयी की जिद ने रामायण के इस अध्याय को जीवंत कर दिया।
Ad
Ad
रामलीला समिति शिवपुर के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, मंत्री संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष आर्यन सिंह सहित कार्यकारिणी और शिवपुर के राम भक्तों के सहयोग से आयोजन ने भव्य रूप लिया। यह रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि काशी की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
आज का मंचन (सोमवार):
Ad
 राम के वनगमन, निषाद मिलन और श्रृंगवेरपुर विश्राम प्रसंग का मंचन होगा, जो रामायण के मार्मिक और प्रेरणादायक अध्याय को दर्शकों तक पहुंचाएगा।