Movie prime
Ad

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अतीक अहमद जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, 'गौ माता राष्ट्रमाता' अभियान के बीच मिला ऑडियो

वॉइस मेल भेजकर हत्या की धमकी, अनुयायियों ने जताई बड़ी साजिश की आशंका

Ad

 
swami avimukteshwaranand
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी (भदैनी मिरर)।ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद संत समाज और उनके अनुयायियों में भारी आक्रोश है। गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए "गौ माता-राष्ट्रमाता" अभियान चला रहे शंकराचार्य को उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर अभद्र संदेश और धमकी भरे वॉइस मेल भेजे गए हैं। धमकी देने वाले ने शंकराचार्य का हश्र माफिया अतीक अहमद जैसा करने की बात कही है।
वॉइस मेल और टेक्स्ट मैसेज से दी गई खुली चुनौती
जानकारी के अनुसार, ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर बीते 1 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:25 बजे से आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज आने शुरू हुए। जब उस नंबर को ब्लॉक कर दिया गया, तो 6 अप्रैल को दोपहर में दोबारा वॉइस मेल के जरिए धमकी दी गई। इन ऑडियो संदेशों में न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया गया है, बल्कि शंकराचार्य को उनकी आगामी यात्राओं के दौरान जान से मारने की खुली धमकी दी गई है।
Ad
Ad
'गविष्ठी यात्रासे पहले सुरक्षा पर उठे सवाल
शंकराचार्य आगामी 3 मई से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में "गविष्ठी यात्रा" निकालने वाले हैं। इस यात्रा का उद्देश्य हर विधानसभा क्षेत्र में "रामा गौ धाम" स्थापित करने के लिए लोगों को प्रेरित करना और गौ संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यात्रा के ठीक पहले मिली इस धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अनुयायियों का आरोप है कि गौ रक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मुखर होने के कारण उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
Ad
विधिक कार्रवाई की तैयारी, संत समाज में उबाल
इस पूरे प्रकरण को लेकर शंकराचार्य के अधिवक्ताओं ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संत समाज ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की जाए और धमकी देने वाले दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। साथ ही शंकराचार्य की प्रस्तावित यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
Ad
Ad