Movie prime
Ad

अपनी बेटियों से रेप का आरोप लगवाओ...पैसे और सुरक्षा दोनों मिलेंगे, शंकराचार्य मामले में नया मोड़

“आशुतोष पांडेय ने फोन पर बेटियों से आरोप लगवाने की बात कही”, शंकराचार्य से मुलाकात कर दी सफाई

Ad

 
Vidya Math
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े विवाद में नया मोड़ सामने आया है। बच्चों के यौन शोषण के आरोपों को लेकर चर्चा में आए इस मामले में अब एक युवक ने गंभीर दावा किया है कि उस पर शंकराचार्य के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दबाव बनाया गया था।

Ad
Ad

शाहजहांपुर निवासी रमाकांत दीक्षित ने सोमवार को श्री विद्या मठ पहुंचा और अपनी आपबीती बताई। मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उनसे फोन के जरिए आशुतोष पांडेय ने संपर्क किया और कहा कि अपनी बेटियों से शंकराचार्य के ऊपर रेप के आरोप लगवाओ, तुम्हे पैसे और सुरक्षा दोनों मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकराने की बात कही है।

Ad


क्या है रमाकांत दीक्षित का दावा?

रमाकांत के अनुसार, तीन लोग उनके पास आए और उनके मोबाइल फोन से आशुतोष पांडेय से बात कराई। दूसरी तरफ से खुद को आशुतोष बताते हुए एक व्यक्ति ने उनसे “छोटा सा काम” करने को कहा।
रमाकांत का कहना है कि बातचीत के दौरान शंकराचार्य के खिलाफ आरोप लगाने और उनकी बेटियों का नाम सामने लाने की बात कही गई। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए साफ इनकार कर दिया।
रमाकांत के मुताबिक, उन्हें सुरक्षा और आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।

Ad

 “मैंने कोई आरोप नहीं लगाया”

रमाकांत दीक्षित ने स्पष्ट किया कि उनका शंकराचार्य या उनके मठ से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने कोई आरोप लगाया है और न ही भविष्य में ऐसा करने का इरादा है।
उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं शंकराचार्य से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं, ताकि किसी तरह की भ्रांति न रहे।


पहले से चर्चा में है मामला

गौरतलब है कि हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बच्चों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। अब रमाकांत दीक्षित के दावे के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।

हालांकि, इन आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Ad