Movie prime
Ad

धर्मनगरी काशी में फिर हुआ देह व्यापार का भंडाफोड़, फ्लैट में चल रहा था जिस्मफरोशी का गोरखधंधा

स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती के बाद फ्लैट और होटलों में शिफ्ट हुआ अवैध धंधा, कुंज विहार कॉलोनी में छापेमारी में 3 महिलाएं और एक महिला संचालक  साथ एक ग्राहक गिरफ्तार

Ad

 
Sex
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। धर्मनगरी काशी में देह व्यापार का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्पा सेंटरों पर पुलिस की कड़ी निगरानी और लगातार कार्रवाई के बाद अब यह अवैध कारोबार शहर के रिहायशी इलाकों, फ्लैटों और होटलों में पनपने लगा है। शनिवार को एक बार फिर कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Ad
Ad

मामला कैंट थाना क्षेत्र के सेंट्रल जेल रोड स्थित पॉश कॉलोनी कुंज विहार का है, जहां एक मकान में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। सीपी (पुलिस कमिश्नर) संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
सूचना की पुष्टि के बाद एसीपी मुख्यालय अपूर्वा पांडेय के नेतृत्व में एसओजी-2 प्रभारी की टीम ने छापेमारी की। पुलिस के अचानक पहुंचने से मौके पर हड़कंप मच गया।

Ad

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं संग 1 महिला संचालक को हिरासत में लिया, जबकि एक ग्राहक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फ्लैट से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad

फिलहाल पुलिस सेक्स रैकेट के संचालक की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लड़कियों को कहां से और किसके माध्यम से बुलाया जाता था। पुलिस फ्लैट के मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते दिनों कैंट पुलिस ने खजुरी इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। लगातार सामने आ रहे मामलों से यह साफ है कि देह व्यापार के नेटवर्क को तोड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad