Movie prime
PMC_Hospital

सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद: बाउंड्रीवॉल पर लगेंगे वाई-शेप एंगल और राउंडेड फेंस वायर

भिटकुरी कान्हा गौशाला 15 दिनों में होगी हैंडओवर: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने दिए सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

Ad

 
e
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर ब्यूरो): वाराणसी नगर निगम प्रशासन भिटकुरी स्थित निर्माणाधीन कान्हा गौशाला को जल्द से जल्द चालू करने के लिए एक्शन मोड में आ गया है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भिटकुरी कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा, स्वच्छता और पशुओं के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Ad
Ad

निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस (C&DS) को कड़ी फटकार लगाई और सभी कमियों को दूर करते हुए 15 दिनों के भीतर गौशाला को नगर निगम को हैंडओवर करने का सख्त अल्टीमेटम दिया।

पशुओं की सहूलियत के लिए बदलेंगे चरही के डिजाइन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने देखा कि गौशाला में बनाई गई चरहियां अत्यधिक गहरी हैं, जिससे पशुओं को चारा खाने में कठिनाई हो सकती है। उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि:

Ad
  • चरहियों को चार हिस्सों में बांटकर उनकी गहराई कम की जाए।

  • दीवारों को अंदर से अर्धगोलाकार स्वरूप दिया जाए ताकि पशु आसानी से चारा खा सकें।

  • चरही के आउटलेट में स्लाइडिंग कैप लगाने और नालियों के स्लोप (ढलान) को सही करने के भी निर्देश दिए गए।

आवारा पशुओं और जंगली जानवरों की नो-एंट्री का इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्रीवॉल में खाली स्थानों को तुरंत भरने का आदेश दिया गया। नगर आयुक्त ने मुख्य द्वार और वरुणा नदी की ओर की बाउंड्रीवॉल से पुरानी फेंसिंग हटाकर वाई-शेप एंगल के साथ राउंडेड सिक्योरिटी फेंस वायर लगाने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र व पीछे की बाउंड्री पर चार कटीले तारों से फेंसिंग की जाएगी।

Ad

मुख्य गेट की ऊंचाई बढ़ाने, उस पर नुकीले सरियों की वेल्डिंग कराने और शीट लगाकर बंद करने को कहा गया है ताकि आवारा कुत्ते या हिंसक जानवर गौशाला के अंदर प्रवेश न कर सकें। गेट के ऊपर गौशाला का नाम भी स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा।

ड्रेनेज सिस्टम और लाइटिंग व्यवस्था होगी आधुनिक

गौशाला परिसर में जलजमाव की समस्या न हो, इसके लिए इनलेट चैंबर से आउटलेट चैंबर तक 12 से 18 इंच का पाइप बिछाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा:

  • शेडों में पुरानी CFL लाइट्स को हटाकर बेहतर रोशनी के लिए ट्यूबलाइट्स लगाई जाएंगी।

  • स्टोर रूम, ऑफिस और अस्पताल की खिड़कियों में मच्छरों से बचाव के लिए जाली (Mosquito Mesh) और एग्जॉस्ट फैन लगाए जाएंगे।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तय समय सीमा (15 दिन) के भीतर समस्त कार्य पूर्ण कर गौशाला को नगर निगम को सौंपना सुनिश्चित करें।