Movie prime
PMC_Hospital

काशी विश्वनाथ मंदिर के नए CEO बने सत्यम मिश्रा, UP में PCS अधिकारियों के तबादले

प्रयागराज ADM (नगर) सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर की जिम्मेदारी; वाराणसी की अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय भी बदली गईं

Ad

 
de
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / प्रयागराज / लखनऊ / भदैनी मिरर: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए वाराणसी भेजा गया है। उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

Ad

तबादला सूची का पूरा विवरण:

  • 1. श्री सत्यम मिश्रा: प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी के पद पर तैनात किए गए हैं।

  • 2. श्री मंगलेश दुबे: उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज (स्थानांतरणाधीन) को अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

  • 3. श्री अरविंद कुमार द्विवेदी: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), लखनऊ बनाया गया है।

  • 4. श्री सीमा पांडेय: नगर निगम वाराणसी में तैनात अपर नगर आयुक्त को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

  • 5. श्री अभय कुमार पांडेय: कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) में तैनात अधिकारी का कासगंज ADM (वित्त/राजस्व) के पद पर किया गया पूर्व का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। उन्हें कानपुर विकास प्राधिकरण में ही यथावत बनाए रखा गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए सीईओ के रूप में सत्यम मिश्रा की तैनाती से मंदिर परिसर के विकास कार्यों और श्रद्धालु सुविधाओं के सुचारू संचालन को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad