Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi Crime: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, नशे में धुत फार्मासिस्ट गिरफ्तार

पहड़िया पटेल बस्ती स्थित क्लीनिक में वारदात, पीड़िता के चिल्लाने पर छोड़ा; पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

Ad

 
rape
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी संवाददाता| सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित पटेल बस्ती में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां अवि आरोग्य क्लीनिक में नशे में धुत फार्मासिस्ट ने नाबालिग किशोरी को अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर बाहर आ गया।

Ad
Ad

 

पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि पटेल बस्ती में स्थित अवि आरोग्य क्लीनिक का संचालन वैभव उपाध्याय करता है, जो फार्मासिस्ट है लेकिन खुद को डॉक्टर बताता था। आरोपी मूल रूप से चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव का निवासी है और वर्तमान में वाराणसी के ओम नगर कॉलोनी, बेनीपुर पहड़िया में किराये पर रहता है।

Ad

बताया गया कि मंगलवार को मां के जोड़ों में दर्द होने पर दोनों बहनें इलाज के लिए क्लीनिक पहुंचीं थीं। उसी दौरान आरोपी ने छोटी बहन को अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपी को क्लीनिक से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

Ad

कार्यवाहक थानाध्यक्ष मीनू सिंह ने बताया कि आरोपी वैभव उपाध्याय ने बी-फार्मा किया है और वारदात के समय नशे की हालत में था। पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा और नाबालिग है, इसलिए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।