Movie prime
PMC_Hospital

UGC बिल और जातिगत जनगणना के समर्थन में सरदार सेना ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा

Ad

 
sardar sena
WhatsApp Group Join Now

Ad

बिना जातिगत जनगणना के सामाजिक और शैक्षणिक असमानताओं का सही आकलन संभव नहीं

वाराणसी, भदैनी मिरर। UGC एक्ट 2026 और जातिगत जनगणना को लेकर सरदार सेना एवं जनहित संकल्प पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को वाराणसी में विरोध दर्ज कराया। सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

Ad
Ad

sardr sena

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूजीसी एक्ट 2026 को संसद में विधिवत प्रस्तुत कर उस पर व्यापक चर्चा कराई जाय। इसके साथ ही आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए, ताकि सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियों को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। डॉ. आर. एस. पटेल ने कहा कि बिना जातिगत जनगणना के सामाजिक और शैक्षणिक असमानताओं का सही आकलन संभव नहीं है।

Ad

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में वंचित वर्गों को उनके अधिकारों से दूर रखा जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक विस्तार दिया जाएगा।