नगर आयुक्त के निरीक्षण में मिली गंदगी तो सफाई सुपरवाइजर का रोका वेतन, जांच के आदेश
ताज होटल से अंधरापुल तक डिवाइडर और नालों में मिली गंदगी
Jul 17, 2025, 00:33 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी, भदैनी मिरर। नगर आयुक्त के निरीक्षण में गंदगी मिलने पर सफाई सुपरवाइजर पर कार्रवाई कर दी गई है। सफाई कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में राजाबाजार वार्ड के सफाई सुपरवाइजर सुधीर कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है तथा उनके विरूद्ध जॉच की कार्यवाही करने का आदेश दिया है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बुधवार को निरीक्षण में पाया कि ताज होटल से अंधरापुल तक सड़क पर बने डिवाइडर पर काफी मात्रा में प्लास्टिक के ग्लास, पॉलीथीन सहित अन्य सामग्रियॉ फेकी पड़ी हैं तथा सड़क के दोनो तरफ नालियों में भी प्लास्टिक के ग्लास, पॉलीथीन सहित अन्य सामग्रियॉ पड़ी है, जिसके कारण सम्पूर्ण मार्ग गंदा था।

नगर आयुक्त ने बताया कि यह महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तियों का इस रास्ते से आना जाना होता रहता है। जिसको देखते हुए नगर आयुक्त ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुये निर्देशित किया गया है कि तत्काल उक्त क्षेत्र में पड़ने वाले सभी डिवाइडरों एवं दोनो तरफ के नालियों को साफ कराकर जियो टैग फोटो भेजा जाए। क्षेत्रीय स्वास्थ्य निरीक्षक राजन यादव को निर्देशित किया गया कि ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग पर निरन्तर निगरानी रखें तथा तत्काल सफाई करायें। पूरे मामले में जांच के भी आदेश दिए गए है
