Movie prime
PMC_Hospital

बिजली दर में वृद्धि और निजीकरण के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर और बिल में मनमानेपन का लगाया आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

Ad

 
Sapa News
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी,भदैनी मिरर। बिजली दरों की वृद्धि और निजीकरण के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने भिखारीपुर विद्युत वितरण केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। महानगर अध्यक्ष दिलीप डे के नेतृत्व में बेकाबू सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यद्वार से अंदर प्रवेश कर लिया।
सपा
सूचना मिलते ही चितईपुर थानेदार प्रवीण कुमार पहुंचें। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को जीएम कार्यालय जाने से रोका तो तीखी नोकझोक हुई। जिसके बाद दिलीप डे मीडिया को बताया कि बिजली विभाग से जनता त्रस्त है। बिजली बिल के दरों में वृद्धि, निजीकरण, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल के मनमानेपन से जनता त्रस्त है। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन कर महाप्रबंधक के प्रतिनिधि अजातशत्रु को ज्ञापन दिया है। 
Ad
Ad
वार्ड तक करेंगे विरोध
दिलीप डे ने बताया कि सपा अब बिजली विभाग के मनमानेपन को लेकर प्रदर्शन शुरु हो गया है। सरकार के खिलाफ अब विरोध तेज करेंगे। विधानसभा से वार्ड तक बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन होगा। फिर भी सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
सपा
सपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर बिजली विभाग की ओर से थानाध्यक्ष को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में सपा नेता किशन दीक्षित, ओपी सिंह, पूजा यादव, राहुल गुप्ता, राजू यादव, राहुल यादव, संदीप मिश्र, पार्षद अवनीश यादव विक्की सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Ad
life line hospital new