Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में सपा ने लगाया जातीय जनगणना समर्थन का पोस्टर, अखिलेश यादव दिखे बांसुरी के साथ 

Ad

 
sp
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर वाराणसी में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से शहर में एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बांसुरी के साथ दिखाया गया है। इस पोस्टर के जरिए जातीय जनगणना की मांग को बल दिया गया है और इसके समर्थन में अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया गया है।

Ad

life line hospital

पोस्टर में 2027 के चुनाव की भी झलक देखने को मिल रही है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को आने वाले विधानसभा चुनाव तक ले जाने की तैयारी में है। पोस्टर को लगाने वाले नेताओं के नाम आलोक सौरभ और आकाश मौर्य बताए जा रहे हैं।

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस की ओर से भी जातीय जनगणना को लेकर पहल की गई थी। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में आभार यात्रा निकाली थी और राहुल गांधी के इस फैसले का स्वागत किया था।

Ad

Navneeta