Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले साल्वर गिरोह का सदस्य अरेस्ट, एक महीने से था फरार

सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में ब्लूटूथ व माइक्रो ईयरफोन से नकल कराने वाले रैकेट का सदस्य मालदहिया चौराहे से दबोचा गया

Ad

 
Inspector Shivakant mishra
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षा में हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक साधनों के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के वांछित सरगना शिवजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। सिगरा थाने में  एसटीएफ फील्ड यूनिट के इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने 13 जुलाई को धारा 4/8/13(1)(2)(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत केस दर्ज करवाया था। आरोपी की गिरफ्तारी मलदहिया चौराहे के पास से सुबह के समय की गई।

Ad
Ad

प्रयागराज से संचालित हो रहा था हाई-टेक नकल नेटवर्क


मामला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित 'सहायक बोरिंग तकनीशियन' की मुख्य परीक्षा से जुड़ा है। एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी की जांच के दौरान 12 जुलाई 2026 को एंग्लो इंडियन मुस्लिम इंटर कॉलेज (लल्लापुरा, सिगरा) केंद्र से अभ्यर्थी विपिन कुमार वर्मा को रंगे हाथ पकड़ा गया था।
जांच में अभ्यर्थी के बनियान के अंदर सिली हुई इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस और कान के अंदर माइक्रो इयरपीस बरामद हुआ था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र का रहने वाला शिवजीत पटेल अपने भाई कप्तान सिंह पटेल के साथ मिलकर साल्वर गिरोह चलाता है और अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर व दूर बैठकर ब्लूटूथ/इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए प्रश्नों के उत्तर बोलकर नकल कराता था।

Ad

कई साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, सरगना था फरार


परीक्षा के दिन ही एसटीएफ और पुलिस टीम ने छापेमारी कर प्रयागराज और वाराणसी से गिरोह के कई सदस्यों व अभ्यर्थियों को दबोच लिया था। हालांकि, सरगना शिवजीत पटेल अपना मोबाइल छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा था और लगातार वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी शिवजीत पटेल निवासी  रामगढ़ कोठारी (बहरिया) प्रयागराज के रुप में हुई।

Ad

Ad