Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में 12 करोड़ का जीएसटी घोटाला: फर्जी फर्म बनाकर सरकार को लगाया चूना, पुलिस ने पंजाब से आरोपी को दबोचा

न दुकान, न सामान, सिर्फ कागजों पर हुआ करोड़ों का व्यापार

Ad

 
12 करोड़' 'पंजाब से गिरफ्तारी
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर न्यूज़ डेस्क, वाराणसी

वाराणसी में फर्जी फर्मों के जरिए सरकारी राजस्व को चपत लगाने वाले गिरोह के खिलाफ चेतगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फर्जी इनवॉइस और आईटीसी (ITC) के जरिए 12 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी ठगी करने वाले आरोपी पंकज कुमार को पुलिस ने पंजाब के बरनाला जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad

सनशाइन इंटरप्राइजेज: न दुकान, न सामान, सिर्फ कागजों पर हुआ करोड़ों का व्यापार

इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब राज्य कर अधिकारी (SIB) रेंज बी के कमलाकांत भास्कर ने 8 अप्रैल को चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान जब 'सनशाइन इंटरप्राइजेज' फर्म के पंजीकृत पते पर छापेमारी की गई, तो वहां कोई भी व्यापारिक गतिविधि नहीं पाई गई।

Ad

ठगी का तरीका:

  • फर्जी टैक्स इनवॉइस: फर्म ने वास्तव में कोई खरीद-बिक्री नहीं की।

  • फर्जी सप्लाई: सिर्फ कागजों पर सप्लाई दिखाकर जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए।

  • अनुचित लाभ: फर्जी बिलों के जरिए अन्य फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ दिलाया गया, जिससे सरकार को करीब 12 करोड़ रुपये का चूना लगा।

पंजाब के बरनाला में छिपा था आरोपी, चेतगंज पुलिस ने बिछाया जाल

चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर पंजाब के बरनाला जिले में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को उसके निवास गुरु तेग बहादुर नगर से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ जीएसटी चोरी और जालसाजी से संबंधित दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।

Ad

2020 के बाद से वाराणसी में बढ़ा फर्जी फर्मों का जाल

वाराणसी में फर्जी नाम-पते पर जीएसटी पंजीकरण कराकर करोड़ों की चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2020 के बाद से अब तक करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले पकड़े जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पंकज कुमार से पूछताछ में कई अन्य सफेदपोश व्यापारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं जिन्होंने इस फर्जीवाड़े के जरिए आईटीसी का लाभ उठाया है।