आदर्श ग्राम नागेपुर में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन, मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी
लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम
Mar 14, 2026, 19:14 IST
WhatsApp
Group
Join Now
मिर्जामुराद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में शनिवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर मुल्क में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर झलक देखने को मिली।
लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजुर्गों और नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। साथ ही हिंदू समाज के लोगों ने भी शिरकत कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं और हमें आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं।


आराजी लाइन प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम देश में सर्वधर्म सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
मानव रक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट अबू हाशिम ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और देश में अमन-चैन बनाए रखने के उद्देश्य से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि पवित्र रमजान का महीना आत्मसंयम और आत्मशुद्धि का महीना है, जो इंसान को बुराइयों से दूर रहने और इंसानियत की राह पर चलने की सीख देता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया बुनकर फोरम के मुहम्मद अकरम,रुस्तम अली, बुढ़ापुर प्रधान संजय यादव, महेंद्र राठौर, प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, जादूगर रमेश, इमरान, जाकिर हुसैन, अब्दुल्ला, सोहेब अख्तर, नाजमा, बदरून, मैनब, सोनी बानो, शमा बानो, हाजी आजाद भाई, मोहम्मद सज्जाद, अजहरुद्दीन, सबीना, अनीता आशा, सिताबुन, मनीषा, शैलेन्द्र सिंह, अरविंद, श्यामसुंदर, सुनील पंचमुखी, राकेश मास्टर, जितेंद्र सहित सैकड़ों रोजेदार उपस्थित रहे।

