Movie prime
Ad

रोहनिया विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की समस्या की रखी बात

विकास कार्यों और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्या के समाधान की मांग

Ad

 
रोहनिया विधायक
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, अधूरे प्रोजेक्टों, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष रूप से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के समीप स्थित ग्राम हरसोस, गंजारी, वीरभानपुर एवं हरपुर में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों के सामने आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा राशि के निर्धारण, विस्थापन और पुनर्वास को लेकर किसानों में असंतोष की स्थिति है। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर विशेष समीक्षा कर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए। विधायक ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में चल रही काशी द्वार परियोजना से जुड़े मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। 
Ad
Ad
इसके अलावा विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि रोहनिया क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी विशेष पहल की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।
Ad
Ad