Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi : सड़क जाम कर निकाली बारात, तेज डीजे बजाने पर लॉन व डीजे संचालक पर केस दर्ज

भिखारीपुर तिराहा पर आधी सड़क घेरकर रोडलाइट–बैंड बाजा के साथ निकली बारात, भेलूपुर पुलिस की कार्रवाई

Ad

 
aaa
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर | वाराणसी में शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ ही सड़कों पर जाम की समस्या एक बार फिर सामने आने लगी है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भिखारीपुर तिराहा स्थित बंगाल स्वीट्स के सामने आधी सड़क घेरकर रोडलाइट, बैंड-बाजा और तेज आवाज में डीजे बजाते हुए बारात निकाली गई। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

Ad
Ad

सूचना मिलने पर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए वैष्णव लॉन के संचालक और डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि सड़क जाम कर बारात निकालने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने के मामले में दोनों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

Ad

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मैरेज लॉन संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पूरी सड़क घेरकर बारात निकालने या यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके लगन शुरू होते ही शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है।

Ad

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक तेज डीजे और सड़क पर अव्यवस्थित बारात के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।