VARANASI में रिटायर्ड पुलिस अफसर ने खुद को मारी गोली, कैंसर से थे पीड़ित
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हर एंगल पर जांच जारी
Jun 26, 2025, 10:33 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के महामनापुरी कॉलोनी में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आरके सिंह (70) पुलिस के EOW विंग से रिटायर्ड हुए थे। वह परिजनों संग चितईपुर के महामनापुरी में मकान बनवाकर रहते थे। आरके सिंह कैंसर रोग से पीड़ित थे। उनका इलाज मुंबई से चल रहा था। कैंसर लास्ट स्टेज पर था और चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। परिजनों के अनुसार इधर कुछ दिनों से पेन किलर के सहारे ही उनका जीवन चल रहा था।


गुरुवार भोर करीब साढ़े 3:30 बजे आरके सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार में पत्नी बेटा-बहु और 2 बेटियां है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। अफसरों का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

