Movie prime
PMC_Hospital

दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 189 दुकान-मकान पर लगा लाल निशान, CM के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई

मॉडल सड़क के रुप में विकसित करेगा प्रशासन, अंडरग्राउंड होगा बिजली, पानी और नाले की सप्लाई

Ad

 
Dalmandi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद दालमंडी में चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के साथ नगर निगम और जलकल की टीम फोर्स के साथ पहुंची। पीडब्ल्यूडी की टीम ने जैसे ही फाइनल नापी का काम शुरु किया वैसे ही हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम दुकान और मकान के आगे लगे निशान तक खुद खाली करने का अनाउंस करती रही।

Ad

Dalmandi

शनिवार को टीम ने दालमंडी से लंगड़ा हाफिस तक 189 मकानों और दुकानों की नपाई पूरी कर ली। 17.5 मीटर होना है चौड़ीकरण दालमंडी की सकरी गलियां 17.5 मीटर चौड़ी होंगी। वर्तमान हालात यह है कि वह करीब 9 मीटर चौड़ी है, उसमें भी दुकान और मकान का कब्जा है।

Dalmandi

यह चौड़ीकरण करीब 650 मीटर का होना है, इसके लिए करीब 200 करोड़ का टेंडर हो चुका है। इस कार्य के लिए 20 करोड़ से अधिक रुपए शासन से पहले ही जारी हो चुके है। मुआवजे के बाद आगे की कार्रवाई जानकारी के अनुसार नापी के बाद प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलना है। मुआवजे के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Ad

..

शासन इस सड़क मॉडल सड़क के रुप में विकसित करेगा। पीडब्ल्यूडी सड़क चौड़ीकरण करेगा और बिजली, पानी और नाले की लाइन भी अंडरग्राउंड की जाएगी। सीवर लाइन भी नए सिरे से डाला जाएगा, उसका भी सर्वे पूरा हो चुका है।

...