Movie prime
PMC_Hospital

भारत-पाक तनाव के बीच उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, वाराणसी में भी पुलिस मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर 

Ad

 
//..
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार बढ़ते तनाव और गोलाबारी के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। राज्य के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी की जा रही है।

Ad
Ad

life line hospital

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी कमिश्नरेट के अंतर्गत सभी पुलिस अधिकारी और जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। खासकर काशी विश्वनाथ मंदिर, गोदौलिया चौराहा, कैण्ट रेलवे स्टेशन, सिटी स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा और गोलगड्डा जैसे व्यस्त क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग की जा रही है।

Ad

..

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Navneeta