Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी कचहरी में दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, प्रेमी को जेल से छुड़ाने आई थी महाराष्ट्र की युवती

इंस्टाग्राम प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: सामने देखने पर युवक ने शादी से किया था इनकार, अब तक 3 बार खा चुकी है जहर; बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर।

Ad

 
sd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी के कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची 19 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू (BHU) ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Ad

फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने महाराष्ट्र में रह रहे उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 'फिल्टर' देखकर हुआ था फिदा

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से देवरिया जिले के मइल थाना क्षेत्र की रहने वाली यह युवती जन्म से ही अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर जिले में रहती है।

Ad
  • लगभग दो साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान वाराणसी के पुराना पुल (थाना सारनाथ) निवासी निहाल राजभर से हुई थी।

  • सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों में प्यार हो गया।

सामने देखते ही बदला रुख:

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जब युवती पहली बार महाराष्ट्र से अकेले वाराणसी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची, तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवक का कहना था कि युवती इंस्टाग्राम पर फिल्टर लगाकर फोटो-वीडियो में बेहद खूबसूरत दिखती थी, लेकिन सामने से देखने पर उसे पसंद नहीं आई। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद गहराने लगा।

Ad

रेप केस में जेल गया प्रेमी, फिर भी उसे ही छुड़ाने आई थी युवती

युवक के इनकार करने के बाद युवती के परिजनों ने सारनाथ थाने में निहाल के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल जाने के बावजूद युवती अपने प्रेमी से बेपनाह प्यार करती थी और शुक्रवार को वह अकेले ही बनारस कचहरी पहुंची थी। वह खुद ही अपने प्रेमी की जमानत (Bail) की पैरवी के प्रयास में लगी हुई थी। जब उसे कानूनी दांव-पेच और प्रक्रिया समझ में नहीं आई, तो हताशा में आकर उसने जहर खा लिया।

घटना के तुरंत बाद न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय की सूचना पर कार्यवाहक कचहरी चौकी प्रभारी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

3 बार खा चुकी है जहर, शादी की जिद पर अड़ी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह कोई पहला मौका नहीं है जब युवती ने जान देने की कोशिश की है:

  1. 10 जून: प्रेमी के घर आकर पहली बार दरवाजे पर जहरीला पदार्थ खाया था।

  2. 12 अगस्त: दोबारा महाराष्ट्र से आकर प्रेमी के घर शादी की जिद की, इनकार करने पर फिर जहर खाया (सारनाथ पुलिस ने इलाज कराया था)।

  3. 26 सितंबर (शुक्रवार): तीसरी बार कचहरी परिसर में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।