Movie prime
Ad

रामनगर में तेल कटिंग गिरोह का भंडाफोड़: हाईवे पर टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

भीटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा था काला कारोबार, मौके से तीन टैंकर और 470 लीटर तेल बरामद
 

Ad

 
oil Cutting
WhatsApp Group Join Now

Ad

रामनगर। वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में एसओजी-2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन टैंकर, चार ड्रम में भरा करीब 470 लीटर पेट्रोल-डीजल और तेल कटिंग के उपकरण बरामद किए हैं।

Ad
Ad

हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा अवैध कारोबार भीटी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर टेंगरा मोड़ स्थित बालू मंडी के पास चल रहा था।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे एसओजी-2 को सूचना मिली थी कि टेंगरा मोड़ क्षेत्र में एक अहाते में टैंकरों से तेल की कटिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही एडीसीपी व एसीपी कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा।

Ad

छापेमारी के दौरान राजू सोनकर की बालू मंडी में चल रहे इस अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र शर्मा, विवेक चौहान, बेचन (डीडीयूनगर), सोनू जायसवाल (मंडुआडीह), लालू यादव (राबर्ट्सगंज), सद्दाम हुसैन (राबर्ट्सगंज), गोपाल केसरी (अदलहाट), प्रेमचंद (सुल्तानपुर शिवगढ़) और राज यादव (जमालपुर) के रूप में हुई है।

Ad

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय था और हाईवे पर खड़े या गुजर रहे टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी कर बाजार में खपा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आपूर्ति विभाग और पेट्रोलियम विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

एक साल में चौथी बार खुलासा

चौंकाने वाली बात यह है कि बीते एक साल में इसी इलाके में यह चौथी बार तेल कटिंग का मामला सामने आया है। पिछले वर्ष सितंबर में भीटी चौकी क्षेत्र के प्रधान ढाबा के पास टैंकर से तेल चोरी करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि टेंगरा मोड़ इलाके में पांच अलग-अलग स्थानों पर यह अवैध गतिविधि चल रही थी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गिरोह की जानकारी पहले भी पुलिस को दी गई थी, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Ad