Movie prime
Ad

भाजपा के मंत्री विजय शाह के खिलाफ काशीवासियों में उबाल, पोस्टर पर कालिख पोती और जूतों से रौंदा

एमपी सरकार के मंत्री विजय शाह ने भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया के खिलाफ दिया था अनर्गल बयान

Ad

 
pradrashan
WhatsApp Group Join Now

Ad

भाजपा पर भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, कहा-पार्टी से निष्कासित करे शीर्ष नेतृत्व, नहीं तो होगा प्रदर्शन

वाराणसी, भदैनी मिरर। भारत की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया के खिलाफ अपमानजनक और निम्नस्तीय बयान देने पर मध्यप्रदेश सरकार के मन्त्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ काशीवासियों में उबाल आ गया है। बुधवार को जिला मुख्यालय कचहरी पर काशी के समाजसेवियों ने मध्यप्रदेश सरकार के मन्त्री विजय शाह के पोस्टर पर कालिख पोती। उसे जूतों से रौंदकर मंत्री की करतूतों को विरोध किया। 

Ad
Ad

अपना आक्रोश व्यक्त करने के बाद वक्ताओं ने कहाकि विजय शाह का देश की सेना व देश की बेटी पर दिया गया बयान बेहद घटिया, निंदनीय व अपमानजनक है। उनके द्वारा दिया गया बयान देशविरोधी कदम है। इस बयान को हम काशीवासी व देशवासी भाजपा का बयान मानते है। जिस प्रकार से भाजपा की तरफ से लगातार सेना के अधिकारियों के खिलाफ बयान दिया जा रहा है उसे हमलोग पूरी भाजपा का बयान मानते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। भाजपा लगातार सेना व शहिदों पर राजनीति करने वाली पार्टी है। भाजपा जिस प्रकार से पहलगाम हमले को राजनैतिक व धार्मिक रंग देने के लिए पूरे देश मे ‘तिरंगा यात्रा‘ निकाल रही है यह उसकी हताशा व निराशा का नतीजा है।

Ad

कहाकि हम सभी काशीवासी पूरी ताकत से भाजपा नेतृत्व से मांग करते हैं कि विजय शाह को तत्काल पार्टी से निष्कासित करते हुए कठोर कार्यवाही करें। एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए उनके द्वारा दिया गया बयान देश की सेना, एकता, अखण्डता, भाईचारे व नारी सशक्तिकरण के घोर खिलाफ है। यदि भाजपा नेतृत्व 48 घंटे में विजय शाह के ऊपर कोई कार्यवाही नही करती है तो हमलोग प्रधानमन्त्री कार्यलय पर ज्ञापन देने व पूरे शहर में पोस्टर लगाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीशान अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सेठ, अमरेंद्र पांडेय, अभिषेक झा, आकाशदीप विश्वकर्मा, अखिलेश गुप्ता, जौहर प्रिंस, विशाल राजपूत, आलोक सौरभ, रितेश गुप्ता, आनंद चौरसिया आदि रहे।

Ad
Ad