Movie prime
PMC_Hospital

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके BHU के प्रो. बिक्रम कुमार गुप्ता, लिस्बन में आयोजित ESICM LIVES 2026 में दिया व्याख्यान

पुर्तगाल में एंटीबायोटिक प्रतिरोध की वैश्विक चुनौती पर रखा पक्ष; प्रोकैल्सीटोनिन बायोमार्कर से एंटीबायोटिक के सटीक उपयोग की दी जानकारी

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. बिक्रम कुमार गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीएचयू और देश का मान बढ़ाया है। प्रो. गुप्ता ने पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में 10 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ESICM LIVES 2026 में वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

Ad

एंटीबायोटिक प्रतिरोध और बायोमार्कर्स की भूमिका पर चर्चा

सम्मेलन के दौरान प्रोफेसर गुप्ता ने "Antimicrobial Stewardship and the Role of Biomarkers in Guiding Prescribing" विषय पर अपना मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान समय में एंटीबायोटिक प्रतिरोध (Antibiotic Resistance) की बढ़ती वैश्विक चुनौती पर चिंता व्यक्त की और गंभीर रूप से बीमार मरीजों में एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण व नियंत्रित उपयोग पर बल दिया।

उन्होंने अपने शोध व अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि प्रोकैल्सीटोनिन (PCT) जैसे आधुनिक बायोमार्कर्स (Biomarkers) की मदद से यह सटीक निर्धारण किया जा सकता है कि मरीज को कब तक एंटीबायोटिक की आवश्यकता है। इससे उपचार की अवधि को कम करने और दवाओं के अनावश्यक उपयोग को रोकने में बड़ी मदद मिलती है।

भारतीय क्रिटिकल केयर चिकित्सा समुदाय के लिए गौरव का क्षण

इस प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) के अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह त्यागी सहित भारत के कई अन्य जाने-माने विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रो. बिक्रम कुमार गुप्ता की यह महत्वपूर्ण भागीदारी काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी और पूरे भारतीय क्रिटिकल केयर चिकित्सा समुदाय के लिए एक अत्यंत गौरव का विषय है।