Movie prime
Ad

वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, देखें सौगात मिलने वाली परियोजनाओं की सूचि 

सेवापुरी के बनौली गांव से देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में भेजी जाएगी ₹20,000 करोड़ से अधिक की राशि, 2,183.45 करोड़ की 52 परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास।
 

Ad

 
pm modi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में आयोजित जनसभा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त देशभर के किसानों को ट्रांसफर करेंगे। उनके रिमोट बटन दबाते ही 9.7 करोड़ किसानों के खातों में ₹20,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

Ad
Ad

प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान कुल ₹2,183.45 करोड़ की लागत वाली 52 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई विस्तृत परियोजना सूची में से कुछ परियोजनाएं औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण हटाई गई हैं।

हालांकि, सारनाथ स्थित तिब्बती शिक्षण संस्थान में निर्मित सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण इस दौरे में नहीं होगा, इसे प्रधानमंत्री के अगले दौरे के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Ad

जनसभा की खास बातें

* पीएमओ ने बनौली गांव को जनसभा स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया है।
* किसानों के खातों में ₹2,000 की 20वीं किश्त भेजी जाएगी।
* इस ऐलान के साथ पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक ₹2.60 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
* जनसभा में हजारों किसानों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Ad

इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा, यातायात, और जनसभा स्थल के प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

565.35 करोड़ की लोकार्पित होने वाली 14 परियोजनाएं

वाराणसी-भदोही फोरलेन मार्ग 269.10 करोड़
मोहनसराय अदलपुरा रोड पर आरओबी 42.22 करोड़
रामनगर पीएसी में बैरक निर्माण 2.54 करोड़
गंगा किनारे के आठ घाटों का सीएसआर से पुनर्विकास 22 करोड़
कालिका धाम मंदिर, सेवापुरी का पुनर्विकास 2.56 करोड़
लालपुर स्टेडियम सिंथेटिक हाकी ग्राउंड पुनर्विकास 4.88 करोड़
रंगीलदास कुटिया तिलमापुर में तालाब व घाट का निर्माण 1.77 करोड़
एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और डाग केयर सेंटर, लालपुर ऐढे 1.85 करोड़
नगर निगम के 53 स्कूलों की बिल्डिंग का कायाकल्प 7.89 करोड़

होमी भाभा कैसर हास्पिटल, लहरतारा व बीएचयू कैंसर हास्पिटल में रेडिएशन मशीन,

रोबोटिक सर्जरी यूनिट व सीटी स्कैन मशीन
 

73.30 करोड
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 47 पेयजल परियोजनाएं 129.97 करोड़
दुर्गाकुंड में जलशोधन व संरक्षण 3.40 करोड़
एसएच-73 गोसाईपुर से अहिरौली रोड 1.86 करोड़
छितौनी कोट से नरोत्तमपुर खुर्द वाया तारापुर शूलटंकेश्वर मार्ग 2.01 करोड़

1618.10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

होम्योपैथिक मेडिकल कालेज व हास्पिटल 85.72 करोड़
नक्सल क्यूआरटी बैरक का निर्माण 1.54 करोड़
करखियांव में 26 स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल पार्क
 
18.26 करोड़

कर्मदेश्वर मंदिर का पर्यटन की दृष्टि से कायाकल्प
4.87 करोड़
कपिलधारा मंदिर और तिब्बती मंदिर पर फसाड लाइटिंग 2.49 करोड़
संपूर्णानंद संस्कृत विवि में आवासीय भवनों का पुनर्विकास 8.23 करोड़
मुंशी प्रेमचंद आवास लमही का म्यूजियम रूप में विकास
 
11.82 करोड़
छित्तमपुर से रजवाड़ी भौरहरा मार्ग का निर्माण 30.67 करोड़
कछवां रोड से चौबेपुर वाया कपसेठी बाबतपुर मार्ग
 
51.95 करोड़
गाजीपुर मार्ग से स्वर्वेद महामंदिर तक रोड निर्माण 11.46 करोड़
दालमंडी रोड का चौड़ीकरण 215.88 करोड़
कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता चैंबर 4.95 करोड़
लहरतारा कोटवा, कोरौत अकेलवा रोड निर्माण 21.70 करोड़
गंगापुर रोड से रोहनिया तक मार्ग निर्माण 20.29 करोड़
मोहनसराय गंगापुर मोतीकोट रोड का निर्माण 16.11 करोड़
हरसोस सुईचक गंगापुर रोड का निर्माण 24.99 करोड़
हरसोस सुईचक गंगापुर रोड-2 का निर्माण
 
24.98 करोड़
फुलपुर सिंधोरा रोड पर खालीसपुर में आरओवी निर्माण 52.33 करोड़
बिजली के तारों का अंडर ग्राउंड कार्य 881.56 करोड़

गंगापुर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय
2.29 करोड़
नगर निगम के 21 पार्क का पुनर्विकास व सुंदरीकरण
 
11.44 करोड़
अस्सी घाट पर मैकनाइज मल्टीलेवल पार्किंग
 
9.84 करोड़
शहीद उद्यान पार्क का पुनर्विकास 7.5 करोड़
बिजली विभाग के कर्मियों का आवास 6.77 करोड़
रामकुंड, मदाकिनी, ईश्वरगंगी, भिखारीपुर, सुकुलधारा और पितराकुंड का जल शोधन व मेंटेनेंस
 
6.28 करोड़
पीलीकोठी में कूड़ा कपेक्टर व ट्रासंफर स्टेशन

5.69 करोड़

सारनाथ में सिटी फेसिलिटी सेंटर 5.38 करोड़
रामनगर में सिटी फेसिलिटी सेंटर 5.38 करोड़
ऋषि मांडवी जोन में सिटी फेसिलिटी सेंटर 5.38 करोड़
24 गंगा घाटों रेस्टोरेशन व साइनेज वर्क 4.66 करोड़
लक्ष्मीकुंड का कायाकल्प 4.5 करोड़
गंगा घाट पर चार फ्लोटिंग चेजिंग रूम 1.88 करोड़
सूजाबाद में अनटैप्ड ड्रेनवाटर का शुद्धीकरण कार्य
 
1.41 करोड़
कंचनपुर में मियावाकी फारेस्ट पार्क 1.29 करोड़
आशापुर में स्ट्रीट फूड प्लाजा 1.08 करोड़
गवर्नमेंट हाईस्कूल बेटारी, जक्खिनी, ठठरा, चितईपुर व लालपुर का सुंदरीकरण
 

2.87 करोड़

राजकीय लाइब्रेरी एलटी कालेज का निर्माण 19.71 करोड़

Ad