Movie prime
PMC_Hospital

थाना समाधान दिवस: लंका थाने पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अफसरों को दिया जल्द निस्तारण का आदेश

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लंका थाना पहुंचकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Ad

डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य है कि लोगों को पुलिस और प्रशासनिक सहयोग एक ही मंच पर मिले और उनकी शिकायतों का समय से निस्तारण हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौका मुआयना कर निष्पक्ष रूप से जांच करे और हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

Ad

इस दौरान जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त रवैया अपनाने के संकेत दिए।

life line hospital

समाधान दिवस में संबंधित क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान करें।

Ad