Movie prime
PMC_Hospital

मां के आंसुओं को मिली राहत: CCTV और सर्विलांस से कुछ ही देर में मिला लापता मासूम

खोजवां की रहने वाली रीना देवी का बेटा गुरुधाम से हुआ था गायब

Ad

 
Photo
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी के खोजवां इलाके की रहने वाली रीना देवी उस वक्त बेसुध हो गईं, जब गुरुधाम स्थित State Bank of India शाखा से पैसे निकालने के दौरान उनका 10 वर्षीय बेटा अचानक गायब हो गया।

काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो रोती हुई मां दुर्गाकुंड चौकी पहुंचीं और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

Ad
Ad

मामले की गंभीरता को समझते हुए दरोगा हिमांशु मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दरोगा मनोज राजपूत के सहयोग से पुलिस टीम ने सर्विलांस सिस्टम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे की तलाश तेज कर दी।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लापता बच्चे को गुरुधाम क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया और मां के सुपुर्द कर दिया।

Ad

बेटे को देखते ही रीना देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। कुछ देर पहले तक जो मां अपने जिगर के टुकड़े के लिए तड़प रही थी, उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की और कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया।

Ad

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर अकेला न छोड़ें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी से संपर्क करें।