Movie prime
PMC_Hospital

विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। थाना लंका क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव उतराता हुआ मिला। नाविकों ने मंगलवार को शव को नदी में बहते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतका की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाना लंका से संपर्क करें। फिलहाल, पुलिस युवती की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।