Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: BHU हैदराबाद गेट पर युवती से बदसलूकी करने वाला 'स्कॉर्पियो सवार' गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर चितईपुर पुलिस का एक्शन

पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए बनाया था घटना का वीडियो

Ad

 
BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के हैदराबाद गेट के पास एक युवती के साथ बदतमीजी और अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो सवार युवकों की इस हरकत का युवती ने न केवल कड़ा विरोध किया, बल्कि अपनी सूझबूझ से उनका वीडियो भी बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad
Ad

क्या था पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बीएचयू कैंपस से सटे हैदराबाद गेट के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने वहां से गुजर रही युवती पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां कीं। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी और बदतमीजी करने लगे। युवती ने शोर मचाया और अपने फोन से युवकों और उनकी गाड़ी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

Ad

शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, आरोपी अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, युवती द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

चितईपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की और घेराबंदी कर दीप नारायण सिंह (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज (न्यू कॉलोनी) का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।

Ad

अधिकारी का बयान: एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि "सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"

दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो में दीप नारायण के साथ एक और युवक मौजूद था। उसकी पहचान की जा रही है और पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। वाराणसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।