Movie prime
PMC_Hospital

PM Modi in Varanasi: 'नारी शक्ति' ही विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ, काशी में पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा; दी 6332 करोड़ की सौगात

काशी-अयोध्या कनेक्टिविटी और हॉकी टर्फ सहित 163 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास।

Ad

 
PM Modi in kashi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर डेस्क): अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'नारी शक्ति' का आह्वान करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बरेका मैदान में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार की नीतियों में 'महिला कल्याण' हमेशा से सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इस अवसर पर उन्होंने काशी और देश के विकास के लिए 6,332 करोड़ रुपये की कुल 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Ad
Ad

विपक्ष पर प्रहार: "दशकों तक उपेक्षित रहीं महिलाएं"

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश में लंबे समय तक माताओं-बहनों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा, "पहले महिलाओं पर निर्णय थोप दिए जाते थे, उनकी राय नहीं पूछी जाती थी। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना, तभी मैंने इस सोच को बदलने का संकल्प लिया था।" पीएम ने आगे कहा कि 2014 के बाद से देश की नारी शक्ति ने विकास की डोर थामी है और आज वह हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।

Ad

pm modi in kashi

महिला आरक्षण: "अब नीति-निर्धारण में होगी बड़ी भूमिका"

पीएम मोदी ने काशी की बहनों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना विकसित भारत के मिशन का अनिवार्य हिस्सा है।

Ad

lokarpan pm

कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार

काशी और अयोध्या के बीच बढ़ती नजदीकी का जिक्र करते हुए पीएम ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी-पुणे और अयोध्या-मुंबई के बीच चलने वाली ये ट्रेनें न केवल पर्यटन बल्कि व्यापार को भी नई ऊंचाई देंगी। इसके अलावा:

  • खेल: यूपी कॉलेज में 10 करोड़ की लागत से बने हॉकी टर्फ का लोकार्पण किया गया।

  • स्वास्थ्य: मंडलीय अस्पताल को अब सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस किया गया है।

  • शिक्षा: नगर क्षेत्र के 23 विद्यालयों को 'स्मार्ट स्कूल' के रूप में अपग्रेड किया गया है।

  • इंफ्रास्ट्रक्चर: राजघाट पर बनने वाला रेलवे सिग्नेचर ब्रिज और पांडेयपुर लेन का चौड़ीकरण शहर की सूरत बदलेगा।

pm modi in kashi​​​​​​​

जयघोष से गूंजा पंडाल

जैसे ही पीएम मोदी ने 163 परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण किया, पूरा पंडाल 'हर-हर महादेव' और 'मां गंगा' के जयकारों से गूंज उठा। मंच पर 44 महिलाओं की मौजूदगी और हजारों की संख्या में आई महिला ग्राम प्रधानों व पार्षदों ने इस समागम को दिव्य बना दिया। प्रधानमंत्री ने काशी को दिव्य शक्तियों की भूमि बताते हुए मां श्रृंगार गौरी और अन्नपूर्णा को नमन किया।