Movie prime
PMC_Hospital

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंत्री अनिल राजभर ने किया सामूहिक रक्तदान

वाराणसी के चांदमारी में आयोजित हुआ भव्य रक्तदान शिविर; मंत्री बोले— "रक्तदान से बड़ा कोई मानवीय सेवा कार्य नहीं"

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / भदैनी मिरर: प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार (17 सितंबर 2026) को धर्मनगरी वाराणसी में विभिन्न सामाजिक व जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने रिंग रोड ओवरब्रिज के पास चांदमारी स्थित मेडिस्योर एवं भगवान बुद्धा चैरिटेबल ब्लड सेंटर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सामूहिक रक्तदान किया।

Ad

"रक्तदान से बड़ा कोई मानवीय सेवा कार्य नहीं"

रक्तदान के पश्चात मंत्री अनिल राजभर ने इसे मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र माध्यम बताया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा:

"रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की अमूल्य जिंदगी बचाई जा सकती है। इससे बड़ा मानवीय सेवा कार्य कोई दूसरा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को हम सभी सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मना रहे हैं।"

मंत्री ने शिविर में पहुंचे सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें इस पवित्र सामाजिक सरोकार में सहभागी बनने के लिए धन्यवाद दिया।

Ad

फल वितरण कर मांगी पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना

रक्तदान कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मंत्री अनिल राजभर ने स्थानीय लोगों और मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश और समाज के उत्थान के लिए हर नागरिक को अपनी क्षमता अनुसार योगदान देना चाहिए।

Ad

कार्यक्रम के दौरान ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीम ने सभी रक्तदाताओं का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत ही रक्त संग्रह किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में काशीवासी उपस्थित रहे।