Movie prime
PMC_Hospital

PHOTOS: IPL के बीच बाबा विश्वनाथ की शरण में 'फिनिशर' रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज संग किया दर्शन और आरती में हुए शामिल 

जून 2026 में ताज होटल में गूंजेगी शहनाई: टलने के बाद अब फाइनल हुई रिंकू-प्रिया की शादी

Ad

 
Rinku Singh
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और 'फिनिशर' रिंकू सिंह इन दिनों अपनी निजी पारी को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच रिंकू सिंह अपनी मंगेतर और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ बाबा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। दोनों ने आम भक्तों की तरह गेट नंबर-4 से प्रवेश किया और गर्भगृह में करीब 30 मिनट तक विधिवत पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

Ad
Ad

Rinku Singh

गंगा की लहरों पर सैर और फैंस का प्यार
पूजन के बाद रिंकू और प्रिया सरोज गंगा द्वार से बाहर निकले और नौका विहार का आनंद लिया। रिंकू सिंह को अपने बीच पाकर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखा, हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित तरीके से नाव तक पहुँचाया। उनके साथ केकेआर के साथी खिलाड़ी अनुकूल राय भी मौजूद रहे।

Ad

Rinku Singh

ससुराल में रिंकू का भव्य स्वागत
इससे पहले सोमवार को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रिया सरोज ने खुद रिंकू को रिसीव किया। वहां से दोनों सीधे प्रिया के पैतृक गांव करखियाव (कठेरवा) पहुंचे। रिंकू के ससुराल पहुंचते ही पूर्व सांसद तूफानी सरोज और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया। रिंकू ने यहां अपने ससुराल वालों के साथ बनारसी अंदाज में भोजन का आनंद लिया और काफी समय बिताया।

Ad

Rinku Singh

जून 2026 में होगी शादी: ताज होटल में तैयारियां तेज
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, जून 2026 के पहले सप्ताह में वाराणसी के प्रतिष्ठित ताज होटल में दोनों की शादी संपन्न होगी। इससे पहले 8 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप और रिंकू के पिता के दुखद निधन के कारण शादी की तारीखें पहले दो बार टल चुकी हैं, लेकिन अब जून का समय फाइनल माना जा रहा है।

Rinku Singh

आईपीएल में जारी है रिंकू का जलवा
रिंकू सिंह फिलहाल आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 19 अप्रैल को ही उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महज 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। अब काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर रिंकू अपनी अगली पारी के लिए तैयार हैं।

Rinku Singh