Movie prime
Ad

PHOTOS एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा काशी आईं: बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, बनारसी चाट का लिया स्वाद

बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकीं पूजा चोपड़ा काशी पहुंचीं। मां के साथ गंगा घाट, काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन। बनारसी चाट का लिया स्वाद, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल।
 

Ad

 
Pooja
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड पूजा चोपड़ा ने गुरुवार को आध्यात्मिक नगरी काशी की यात्रा की। अपने परिवार के साथ पहुंचीं पूजा चोपड़ा ने गंगा घाटों का भ्रमण किया और काशी विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका। उनकी यह यात्रा आध्यात्मिक और भावनात्मक दोनों रूप से बेहद खास रही।

Ad
Ad
Ad

पूजा चोपड़ा ने घाटों से लेकर काशी की प्रसिद्ध संकरी गलियों तक घूमकर बनारस की धड़कन को नज़दीक से महसूस किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में पूजा चोपड़ा नाव की सवारी करती हुई, घाटों की गतिविधियों को देखती हुई और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करती हुई नजर आईं।

Ad

गंगा दर्शन और घाटों की ऊर्जा से प्रभावित

वाराणसी पहुंचते ही पूजा चोपड़ा ने सबसे पहले गंगा नदी में नाव से भ्रमण किया। सुबह की गंगा आरती और घाटों पर फैली आध्यात्मिक ऊर्जा ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि काशी का माहौल मन को शांति और सकारात्मकता से भर देता है।

Ad

गलियों में महसूस की बनारस की सादगी

अभिनेत्री काशी की ऐतिहासिक गलियों में भी घूमती नजर आईं। उन्होंने बनारस की संस्कृति, जीवनशैली और पारंपरिक जीवन को करीब से देखकर अपनी खुशी साझा की।

बनारसी चाट का लिया स्वाद

काशी की प्रसिद्ध टमाटर चाट का स्वाद भी पूजा चोपड़ा ने चखा। आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर चाट खाते हुए उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बनारस की चाट का स्वाद पूरे देश में अनोखा है।

काशी विश्वनाथ - काल भैरव मंदिर में दर्शन

पूजा चोपड़ा ने काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद काल भैरव मंदिर व अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस पावन नगरी में आने से मन को गहरी शांति और नई ऊर्जा मिलती है।

मां के साथ भावनात्मक पल

पूरी यात्रा के दौरान पूजा चोपड़ा के साथ उनकी मां भी मौजूद रहीं। दोनों ने साथ में घाटों की सैर की और बनारस की मिठास को महसूस किया।


अब जानिए कौन हैं अभिनेत्री पूजा चोपड़ा

3 मई 1986 को कोलकाता में जन्मी पूजा चोपड़ा एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं। उन्होंने 2009 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में “ब्यूटी विद ए पर्पस” टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म “कमांडो: ए वन मैन आर्मी” से पहचान मिली। उन्हें टाइम्स मोस्ट पावरफुल वुमन अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।
 

देखें तस्वीरें 

Pooja

Pooja

Pooja

Pooja

Pooja

Pooja

Pooja

Ad