Movie prime
PMC_Hospital

 4 अगस्त तक ऑनलाइन हाउस टैक्स, जलकर और सीवर टैक्स करें जमा, उठाएं विशेष छूट का लाभ

Ad

 
Tax
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम वाराणसी ने ऑनलाइन टैक्स भुगतान पर मिलने वाली छूट की अवधि बढ़ा दी है। अब भवन स्वामी 4 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह निर्णय महापौर अशोक कुमार तिवारी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Ad

पूर्व में यह छूट 31 जुलाई तक ही निर्धारित थी, लेकिन सर्वर में आई तकनीकी दिक्कतों के चलते कई भवन स्वामी समय पर टैक्स नहीं जमा कर सके। इसे लेकर कई पार्षदों और नागरिकों ने महापौर से टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसे स्वीकार करते हुए महापौर ने 4 दिनों की अतिरिक्त छूट प्रदान की है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ ऑनलाइन भुगतान पर ही मान्य होगी। काउंटर पर टैक्स जमा करने वालों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

महापौर तिवारी ने अपील की है कि सभी भवन स्वामी डिजिटल इंडिया को समर्थन देते हुए अपने टैक्स समय से ऑनलाइन जमा करें और छूट का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 4 अगस्त के बाद टैक्स भुगतान की अंतिम तिथि में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • छूट की नई अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2025

  • केवल ऑनलाइन भुगतान पर मान्य

  • काउंटर भुगतान पर छूट नहीं

  • सर्वर समस्या के कारण मिली अतिरिक्त मोहलत

  • भवन स्वामियों से समय पर भुगतान की अपील

शहरवासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि वे समय रहते टैक्स जमा करें और पेनल्टी से बचते हुए छूट का लाभ प्राप्त करें।