Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी कमिश्नरेट में ट्रैफिक नियमों का बड़ा चेकिंग अभियान, 600 से अधिक वाहन चालान, 45 वाहन सीज 

तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, दूषित नंबर और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चला सघन अभियान; शमन शुल्क में ₹9 लाख से अधिक की वसूली

Ad

 
police news
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय), कमिश्नरेट वाराणसी शिवहरी मीणा के आदेश पर शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, राजपत्रित अधिकारी और यातायात उपनिरीक्षकों ने किया।

Ad
Ad

इस दौरान तीन सवारी, दूषित नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे चार पहिया वाहन और नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।

तीन सवारी वाले दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई का ब्यौरा:

  • कुल चेक किए गए वाहन: 961
  • चालान किए गए वाहन: 398
  • सीज किए गए वाहन: 8
  • वसूला गया शमन शुल्क: ₹7,50,200


दूषित या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई:

  • कुल चेक किए गए वाहन: 599
  • चालान किये गए वाहन: 37
  • सीज किए गए वाहन: 31
  • वसूला गया शमन शुल्क: ₹1,73,000

चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म के खिलाफ कार्रवाई:

Ad
  • कुल चेक किए गए वाहन: 367
  • काली फिल्म वाले वाहन: 19
  • वसूला गया शमन शुल्क: ₹30,500

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई:

  • वाहन: 2
  • वसूला गया शमन शुल्क: ₹3,500
life line hospital new