Movie prime
PMC_Hospital

अधिकारियों की उदासीनता से आक्रोश: वाराणसी के मिर्जामुराद में टूटी पाइपलाइन और बजबजाते नाले के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, दी आंदोलन की चेतावनी

कल्लीपुर बड़ी पाही गांव में नारकीय हालात: जाम नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैला, टूटी पाइपलाइन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Ad

 
जनसमस्या
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत कितनी दुरुस्त है, इसकी बानगी वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर बड़ी पाही गांव में देखने को मिल रही है। यहाँ लगभग एक महीने पहले आए भीषण आंधी-तूफान के कारण गिरा एक विशालकाय पेड़ आज भी प्रशासन की बेरुखी और ग्रामीणों की मुसीबत की कहानी बयां कर रहा है। आंधी में गिरे इस पेड़ की चपेट में आने से जलनिगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते ग्रामीण पिछले एक महीने से पीने के पानी के गंभीर संकट से जूझ रहा है।
आंधी की वजह से एक भारी-भरकम नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर एक पक्की बाउंड्री वॉल पर गिर गया है। पेड़ के वजन से न सिर्फ दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है, बल्कि उसके नीचे से गुजरने वाली जलनिगम की पाइपलाइन भी बुरी तरह टूट चुकी है। पेड़ की विशालकाय जड़े हवा में हैं और वहां जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। एक महीना बीत जाने के बाद भी इस पेड़ को रास्ते से हटाने या पाइपलाइन की मरम्मत करने की जहमत किसी विभाग ने नहीं उठाई है।
Ad
Ad
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई पाइपलाइन के कारण जलनिगम द्वारा सप्लाई किया जाने वाला पानी गांवों के घरों तक पहुँचने के बजाय बेदर्दी से सड़कों, चकरोडों और आस-पास के खेतों में बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके चलते लोगों के घरों के नल से सही से पानी नहीं आ रहे है, और ग्रामीण इस भीषण गर्मी में दूर जाकर पीने और दैनिक उपयोग का पानी भरने को मजबूर हैं।
Ad
गांव की समस्या सिर्फ पीने के पानी तक ही सीमित नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के मुख्य रास्ते पर बना नाला लंबे समय से पूरी तरह जाम पड़ा है। नाला जाम होने की वजह से नालियों का गंदा और बदबूदार पानी ओवरफ्लो होकर सीधे चकरोड (रास्ते) पर बह रहा है। गांव की इस नारकीय स्थिति को साफ देखा जा सकता है। पूरी सड़क पर हरा काई युक्त गंदा पानी फैला हुआ है, जिससे रास्ता बेहद फिसलन भरा और खतरनाक हो गया है। इसी कीचड़ और गंदगी के बीच खड़े होकर गांव के दर्जनों आक्रोशित पुरुष हाथ उठाकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जलजमाव और फिसलन के कारण आए दिन स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही, इस गंदगी से गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है।
Ad
कल्लीपुर बड़ी पाही गांव के निवासियों में छोटे लाल पटेल, विमल पटेल, चन्द्रबली पटेल, सुशील पटेल, कमल कुमार पटेल, छांगुर पटेल, धर्मजीत पटेल, पखंडु पटेल, बृजेश पटेल, देव रज्जी देवी, गुलाबी देवी, मह देई देवी, इंद्रावती देवी, चंपा देवी व अन्य दर्जनों को ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस दोहरी समस्या (टूटी पाइपलाइन और जाम नाला) को लेकर संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगाई। लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद आज तक मौके पर कोई सुध लेने नहीं आया। इस घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कर नाले की सफाई नहीं कराई गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।