Movie prime
PMC_Hospital

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे 230 मामलों में 8 का निस्तारण, DM ने राजातालाब तहसील में की सुनवाई 

जनसमस्याओं को गंभीरता से अधिकारी अन्यथा कार्रवाई के लिए रहे तैयार 
 

Ad

 
dm varanasi jansunwai
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। समाधान दिवस पर अपनी समस्याओं को लेकर करीब 230 लोग राजातालाब पहुंचे। सभी को उम्मीद है की जब जिले के कलेक्टर को वह अपना तकलीफ साझा करेंगे तो उन्हें समाधान मिलेगा। दरअसल शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तहसील राजातालाब पहुंचे थे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। राजातालाब तहसील पर राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के मामले पहुंचे। डीएम ने 8 का मौके पर निस्तारण करवाया जबकि शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

Ad
Ad

DM Varanasi

संयुक्त टीम करे सत्यापन

 

जिलाधिकारी ने भूमि विवाद संबंधी मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन कर मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य होगी। अधिकारी जन समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े।  इस अवसर पर एडीएम सिविल सप्लाई, उपजिलाधिकारी राजातालाब, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ad

dm varanasi jansunwai

life line hospital new