Movie prime
PMC_Hospital

OPS Protest: वाराणसी में अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 2027 और 2029 में सत्ता बदलने की चेतावनी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक व कर्मचारी, नेताओं की बहुल पेंशन नीति पर उठाए सवाल; DM को सौंपा ज्ञापन

Ad

 
e
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू के आह्वान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) की पुनः बहाली, RTE एक्ट से पूर्व चयनित शिक्षकों को TET से छूट देने और निजीकरण समाप्त करने की मांग को लेकर 'अटेवा पेंशन बचाओ मंच' (ATEWA) वाराणसी द्वारा विशाल 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार को संबोधित एक मांग पत्र आदरणीय जिलाधिकारी महोदय को सौंपा।

Ad
Ad

नेताओं को चार-चार पेंशन, कर्मचारियों को भार क्यों?

प्रदर्शन के दौरान अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2004 से देश में और 1 अप्रैल 2005 से उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बंद कर एनपीएस (NPS) थोप दी गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "हमारे नेता, विधायक और मंत्री चार-चार पेंशन का लाभ लेते हैं, लेकिन जब शिक्षक और कर्मचारी अपने हक की पेंशन मांगते हैं तो इसे देश पर भार बताया जाता है। यह दोहरा रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

Ad

मांगे नहीं मानी तो चुनाव में भुगतना होगा अंजाम

प्रदेश उपाध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं की, तो प्रदेश और देश के एक करोड़ एनपीएस पीड़ित कर्मचारी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जवाब देंगे। उन्होंने आगाह किया कि 2026 के एमएलसी चुनाव, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में कर्मचारी सत्ता बदलने से पीछे नहीं हटेंगे।

Ad

Ad

प्रमुख पदाधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी

अटेवा वाराणसी के बैनर तले आयोजित इस तिरंगा यात्रा में संगठन के अनेक जिला संरक्षक, पदाधिकारी और शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला संरक्षक रामचंद्र गुप्ता, पूर्व जिला संयोजक विनोद यादव, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब चन्द्र कुशवाहा, जिला कैडर प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद पटेल, अखिलेश यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह, मनीष कुशवाहा, मनोज सरोज, वीरेंद्र कुमार, गोविंद यादव, श्यामाकांत यादव, मिथिलेश कुमार पटेल, शिवमुनि यादव, कुलदीप सिंह, शशांक रंजन श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।