Movie prime
Ad

खुला दरबार : स्वर्ण अन्नपूर्णा के दर्शन-खजाने को उमड़े श्रद्धालु, विश्वनाथ धाम में भी बंट रहा खजाना 

पांच दिनों तक होंगे स्वर्णमयी माता अन्नपूर्णा के दर्शन, दरबार से बंट रहा अन्न और खजाना 

Ad

 
Varanasi mandir
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी, भदैनी मिरर। धनतेरस पर शनिवार को मां अन्नपूर्णा का दरबार खुल गया। एक साल बाद मंदिर का कपाट खुलते ही भक्तों ने मां की स्वर्णिम आभा को निहारा। परंपरा के अनुसार भक्तों में खजाना भी बांटा जा रहा। इससे पूर्व धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में में आरंभ हुआ पूजन करीब एक घंटे तक चला। प्रातः 5 बजे दर्शन हेतु कपाट खोल दिए गए।
भक्तों के लिए स्वर्ण प्रतिमा कक्ष का द्वार खुल चुका है। छोटे से कमरे में विराजमान देवी के दर्शन की उत्सुकता ऐसी कि हर कोई नजर भर कर देख लेना चाह रहा है मगर भीड़ का दबाव इतना कि स्वर्ण अन्नपूर्णा की एक झलक ही मिल पा रही है। स्वर्ण अन्नपूर्णेश्वरी के दर्शन और खजाने की चाहत में आस्थावानों का सैलाब उमड़ पड़ा है। 
Ad
Ad
Ad
कतार लगातार लंबी होती गई
इससे पूर्व शुक्रवार दोपहर से ही भक्तों की लगनी शुरू हो गई। हुजूम लगातार बढ़ता गया। रात दस बजे ही बांसफाटक से गोदौलिया तक लाइन थी। आरा, बक्सर, पटना, प्रयागराज के भक्तों को पहले स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन मिले।
दक्षिण भारतीयों की खास मौजूदगी
Ad
 दक्षिण भारत से हजारों की संख्या में भक्त तीन दिन पहले ही काशी पहुंचे चुके थे। सुबह में द. भारतीय भक्तों की मौजूदगी अधिक दिखी।
विश्वनाथ धाम में भी बंटा मां का खजाना
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में स्थापित माता अन्नपूर्णा के कक्ष से चौथी बार खजाना वितरण हो रहा। सौ साल बाद कनाडा से भारत लौटने पर माता की मूर्ति की पुन स्थापना सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी। शनिवार को श्रद्धालुओं को लावा और सिक्का वितरित किया जा रहा। सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने श्रद्धालुओं में खजाना प्रसाद वितरित कराया।
Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB