Movie prime
Ad

Varanasi News: ‘भाग्यलक्ष्मी’ ऑनलाइन जुए के नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग, पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

कोतवाली समेत कई थाना क्षेत्रों में अवैध ऑनलाइन सट्टे का आरोप; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Ad

 
advocate
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में अवैध रूप से संचालित हो रहे ऑनलाइन जुआ/लॉटरी “भाग्यलक्ष्मी” के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। The Banaras Bar Association के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सतीश कुमार यादव ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Ad

 


कई इलाकों में संचालित होने का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन जुआ-सट्टा संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से:

  • कोतवाली थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज
  • बाड़ा नंबर 5
  • कूड़ा खाने के समीप कुएं के पास
  • सप्तसागर दवा मंडी शौचालय के पीछे
  • अलईपुर, पुराने पुल, ढेलवरिया
  • चौया पंचकोशी
  • चौकाघाट स्थित शराब ठेका क्षेत्र

आरोप है कि कई बार छापेमारी के बावजूद एक-दो दिन बंद रहने के बाद फिर से अवैध लॉटरी शुरू हो जाती है।

Ad

संगठित गिरोह पर संचालन का आरोप

प्रार्थना पत्र में कुछ व्यक्तियों पर संगठित रूप से इस अवैध कारोबार को संचालित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन स्थानों पर अराजक तत्वों का जमावड़ा, शराब सेवन, स्थानीय लोगों को डराना-धमकाना और युवाओं को जुए की लत में धकेलने जैसी गतिविधियां हो रही हैं।

Ad

सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग

अधिवक्ता सतीश कुमार यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर को ऑनलाइन जुआ “भाग्यलक्ष्मी” के जाल से मुक्त कराया जा सके।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता समाज और आमजन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कई अधिवक्ताओं ने भी इस मांग का समर्थन किया है।


एसओजी-2 कर चुकी है कार्रवाई 

 कमिश्नरेट में संचालित अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा गठित एसओजी-2 ने ऑनलाइन जुए के नेटवर्क ‘भाग्यलक्ष्मी’ के तहत फड़ पर कई बार छापेमारी कर चुकी है। पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों से छापेमारी कर गिरफ़्तारी कर चुकी है।  लेकिन  ‘भाग्यलक्ष्मी’ खेलने वाले चोरी-छिपे ऑनलाइन जुए का संचालन कर रहे है। ऐसे गतिविधियों को रोकने के लिए सीपी संवाद हेल्पलाइन नंबर 9670705555 भी जारी की गई है। जिस पर  शिकायतों पर कार्रवाई भी हुई है।  एसओजी 2 टीम जुए के फड़ के आलावा कई जगहों से देह व्यापार का भी भंडाफोड़ किया है। 
 

Ad