Movie prime
PMC_Hospital

काशी में श्रावण पूर्णिमा पर सपरिवार झूला झूलेंगे बाबा विश्वनाथ, 27 अगस्त को महंत आवास पर होगा हरियाली शृंगार

टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर तैयारियां शुरू; 28 अगस्त की शाम गर्भगृह में विराजमान होंगे बाबा, 11 वैदिक ब्राह्मण कराएंगे विशेष पूजन।

Ad

 
Baba
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर 28 अगस्त को श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ और उनके संपूर्ण परिवार को झूला झुलाएंगे। इस ऐतिहासिक और पारंपरिक झूलनोत्सव की तैयारियां टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

Ad
Ad

27 अगस्त को महंत आवास पर हरियाली शृंगार

महंत परिवार के प्रतिनिधि पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा पर मुख्य मंदिर में आयोजित होने वाले झूलनोत्सव से एक दिन पूर्व, यानी 27 अगस्त को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा की चल प्रतिमा का परंपरागत रूप से भव्य हरियाली शृंगार किया जाएगा।

Ad

पंचबदन प्रतिमा का राजसी शृंगार और झूलनोत्सव

  • विशेष पूजन: 28 अगस्त (श्रावण पूर्णिमा) को ब्रह्ममुहूर्त में पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शिव परिवार की चल प्रतिमा का विशेष पूजन एवं अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।

  • राजसी शृंगार: शाम के समय बाबा की पंचबदन चल प्रतिमा का अति भव्य राजसी शृंगार किया जाएगा।

  • गर्भगृह में विराजमान: पूजन एवं आरती के पश्चात शाम को बाबा की प्रतिमा को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से गाजे-बाजे के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाया जाएगा, जहां गर्भगृह में बाबा को पारंपरिक रूप से झूले पर विराजमान कराया जाएगा।

श्रावण पूर्णिमा पर बाबा विश्वनाथ के इस अलौकिक रूप के दर्शन और झूला झुलाने के लिए काशीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।