Movie prime
Ad

नवरात्रि द्वितीया पर ज्येष्ठा गौरी के दर्शन को उमड़ी भीड़, काशी के देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे

कर्णघंटा स्थित मंदिर में सुबह से रात तक दर्शन-पूजन, दुर्गाघाट और दुर्गाकुंड में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Ad

 
नवरात्रि पूजा
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी में वासंतिक नवरात्र के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुक्रवार को मां ज्येष्ठा गौरी के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कर्णघंटा क्षेत्र के निकट सप्तसागर स्थित ज्येष्ठा गौरी मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त में मंगला आरती के साथ पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ। आरती के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
भक्तों की लंबी कतार, गूंजे जयकारे
Ad
Ad
मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजन सामग्री जैसे नारियल, चुनरी, अड़हुल के फूल, चना और बताशा लेकर भक्त देवी के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक देखी गई।
मंदिर के आसपास माला-फूल और पूजन सामग्री की अस्थायी दुकानें भी सजी रहीं।
Ad
मान्यता: कामना पूर्ण करती हैं ज्येष्ठा गौरी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां ज्येष्ठा गौरी के दर्शन-पूजन से भक्तों की सभी सद्कामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके हृदय में धर्म के प्रति आस्था और अनुराग बढ़ता है।
अन्य मंदिरों में भी उमड़ी भीड़
नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गाघाट स्थित मां ब्रह्मचारिणी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
Ad
वहीं दुर्गाकुंड मंदिर में मां कूष्मांडा के दरबार में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने मां को गुलगुला, चना, बताशा और पूड़ी का भोग अर्पित किया।
परंपरा के अनुसार चढ़ाया गया भोग
नवरात्रि के दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग समाज की ओर से देवी को गुलगुला-पूड़ी अर्पित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस दौरान मंदिरों में प्रसाद वितरण का क्रम भी चलता रहा।
brahmacharini mata ki aarti
day 2 of navratri 2026
maa brahmacharini ki aarti
second navratri
dusre navratri ki aarti
2nd navratri 2026
नवरात्रि के किस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है?
* ज्येष्ठा गौरी दर्शन वाराणसी
* Navratri Day 2 Varanasi
* Jyeshtha Gauri temple Kashi
* Durga Ghat Varanasi Navratri
* Varanasi temple crowd Navratri
* काशी नवरात्रि 2026
Ad