Movie prime
PMC_Hospital

बुद्ध पूर्णिमा पर दियों और झालरों की रौशनी से नहाया बरेका का सूर्य सरोवर

बरेका में दीप प्रज्वलन, बुद्ध वंदना, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ad

 
bareka
WhatsApp Group Join Now

Ad
महाप्रबंधक ने की सूर्य सरोवर की परिक्रमा किया प्रदर्शनी का अवलोकन
 

वाराणसी, भदैनी मिरर। बरेका स्थित सूर्य सरोवर परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर ‘बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा की 2569वीं वर्षगांठ पर भगवान बुद्ध की आराधना एवं उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, दीपदान किया गया। साथ ही शिवांशी फिटनेस जोन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ad
Ad

bareka

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के दीप प्रज्वलन एवं बुद्ध वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक दीपदान कार्यक्रम सूर्य सरोवर पर हुआ। तत्पश्चात महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सूर्य सरोवर की परिक्रमा एवं बुद्ध पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर बुद्ध पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

Ad

bareka

अधिकारी, कर्मचारी और परिवारों के लोग हुए शामिल

इस आयोजन में बरेका के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारों ने भाग लिया और भगवान बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करते हुए शांति, करुणा एवं प्रेम का संदेश ग्रहण किया। आयोजन समिति के मार्गदर्शक सदस्य कर्मचारी परिषद, इंजन डिवीजन, संजय कुमार, महामंत्री रतनम सिंह की आयोजन में सराहनीय भूमिका रही।

Ad