Movie prime
PMC_Hospital

PM Modi के 75वें जन्मदिन पर काशीवासियों को मिलेगी 111 करोड़ की सौगात, आठ जोनों और पांच विधानसभाओं में होगा विकास कार्य

Ad

 
PM Modi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस खास मौके पर नगर निगम वाराणसी ने बड़े स्तर पर कार्यक्रमों और विकास कार्यों की योजना बनाई है। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि पहली बार पीएम के जन्मदिन पर 111 करोड़ रुपये की जन-उपयोगी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय में 75 किलो का केक भी काटा जाएगा।

Ad

आठ जोनों और पांच विधानसभाओं में विकास कार्य

मेयर ने बताया कि 17 सितंबर को होने वाले इन शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों के जरिए नगर निगम के आठ जोनों और पांच विधानसभाओं में काम कराए जाएंगे।

383 सड़कों और जल निकासी परियोजनाओं का काम

इस दौरान 383 सड़कों के निर्माण, मरम्मत और जल निकासी के कार्य पूरे किए जाएंगे। ये सभी प्रोजेक्ट 63.76 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 65.68 किलोमीटर लंबाई में होंगे। वहीं प्राइमरी कलेक्शन को मजबूत करने के लिए शहर में 8 ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे, जिस पर करीब 1.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Ad

पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे बनेगा शेल्टर होम

शहर में 75 कुओं की सफाई और जीर्णोद्धार का काम भी किया जाएगा, जिस पर 1.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे 30 लोगों की क्षमता वाला शेल्टर होम 30.28 लाख रुपये की लागत से बनेगा। वहीं, नगर निगम कुत्तों का घर बैठे पंजीकरण शुरू करेगा और सचल पशु बंदी वाहन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके अलावा एबीसी सेंटर में कुत्तों के बंध्याकरण की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

Ad

कजरी महोत्सव का आयोजन

नगर निगम की ओर से आज शाम 6 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कजरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें पद्मश्री लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव, रागिनी चंद्रा और प्रियंका चौहान अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस आयोजन को शहर की 9 संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। मेयर ने बताया कि अब हर साल 16 सितंबर को कजरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा।