Movie prime
PMC_Hospital

CUG नंबर पर शिकायतें अनसुनी करने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

Ad

 
Nagar
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। नगर निगम, वाराणसी ने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी अधिकारियों और प्रमुख कर्मचारियों को CUG (क्लोज्ड यूज़र ग्रुप) नंबर उपलब्ध कराए हैं, ताकि आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

Ad
Ad

हालांकि, हाल ही में यह शिकायतें सामने आई हैं कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी जनहित में इन नंबरों का सही उपयोग नहीं कर रहे हैं और न ही फोन कॉल्स व व्हाट्सऐप मैसेज का जवाब दे रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गंभीर रुख अपनाते हुए सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी जारी की है।

Ad

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि CUG नंबरों पर मिलने वाली कॉल या व्हाट्सऐप शिकायतों को नजरअंदाज करना अब भारी पड़ सकता है। सभी संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन माध्यमों से आने वाली शिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करें।

Ad

नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा CUG नंबर का दुरुपयोग या शिकायतों की अनदेखी की जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।