Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में UP Police के 2001 बैच के अधिकारियों ने मनाई सिल्वर जुबली, 25 साल की सेवा पर हुए भावुक

वाराणसी और प्रयागराज जोन के इंस्पेक्टर व सीओ का समागम; यादों को किया ताजा, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

Ad

 
d
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / भदैनी मिरर: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपने समर्पण और पराक्रम के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर 2001 बैच के अधिकारियों ने वाराणसी में भव्य 'सिल्वर जुबली वर्षगांठ' का आयोजन किया। वाराणसी और प्रयागराज जोन में तैनात इस बैच के अधिकारियों ने वर्षों बाद एक-दूसरे से मुलाकात कर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

Ad

वर्ष 2001 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में सेवा शुरू करने वाले इस बैच के अधिकारी वर्तमान में निरीक्षक (Inspector) तथा कई अधिकारी आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाकर पुलिस उपाधीक्षक (Co/DSP) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

e

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और इकाइयों से पहुंचे अधिकारी

Ad

समारोह में वाराणसी कमिश्नरेट, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज जोन से भारी संख्या में अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा एसटीएफ (STF), एटीएस (ATS), विजिलेंस, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW), एंटी करप्शन, स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस यूनिट में कार्यरत 2001 बैच के पुलिस अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Ad

ef

ढोल-नगाड़ों से स्वागत और यादों का कारवां

दशकों बाद एक-दूसरे से मिले बैचमेट्स एक-दूसरे को गले लगाकर और पुष्पवर्षा कर भावुक हो उठे। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) के दिनों से लेकर अब तक के अपने पुलिसिया अनुभवों को सभी ने मंच साझा करते हुए संगीतमय अंदाज और शायरियों के साथ बयां किया, जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में 2001 बैच के उन वीर साथियों को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। सभी उपस्थित अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने दिवंगत सहयोगियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सिल्वर जुबली का केक काटा गया और सभी सहकर्मियों को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिह्न (Memento) देकर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सिद्धार्थ मिश्रा, सुनील वर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह और विनय मोहन पाठक ने संयुक्त रूप से किया।