Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में Covid पॉजिटिव मरीजों की संख्या दहाई में पहुंची, चिकित्सक सहित दो मिले संक्रमित

वाराणसी में फिर बढ़ने लगे कोविड मामले, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था शुरू

Ad

 
covid
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी में भी अब धीरे-धीरे कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या दहाई में पहुंच गई है। बुधवार को भी जिले में दो मरीज संक्रमित मिले थे, वहीं, मंगलवार को भी 2 मरीज मिलने के बाद विभाग अलर्ट मोड पर चला गया।


सबसे ज्यादा BHU कर्मचारी संक्रमित


कोविड की चपेट में सबसे ज्यादा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कर्मचारी संक्रमित हो रहे है। माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट से मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी हुआ था। बुधवार को भी दो मरीज मिले है। जिसमें 62 वर्षीय शिवम हॉस्पिटल के प्रबंधक है, जो हाल ही में दिल्ली की यात्रा कर वाराणसी लौटे है। जबकि दूसरे 55 वर्षीय एलबीएस हॉस्पिटल के चिकित्सक है। दोनों ने सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत पर अपनी जांच करवाई थी। फिलहाल दोनों होम आईसोलेशन में है।


जिले में बढ़ाई गई सर्विलांस

जिला चिकित्साधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच के निर्देश दे दिए गए है। बीएचयू अस्पताल से समन्वय स्थापित कर 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। फिलहाल जिले में 10 सक्रिय मरीज हो गए है, जो होम आइसोलेशन में ही है, किसी को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत नहीं महसूस हुई है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के संपर्क में है।

Ad
Ad

life line hospital